फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एकल नृत्य में मोनिका, रूकैया और सेजल ने बांधा समा

Sat, 05 Oct 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह के तीसरे दिन पारंपरिक लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें एकल और युगल नृत्य प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया था।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में श्री गणेशा देवा गीत पर मोनिका, ढोल बाजे ढोल बाजे गीत पर रुकैया, मोहे रंग दो लाल गीत पर सेजल, बांसुरी कृष्ण की बजेगी गीत पर सलोनी यादव, राजस्थानी गीत हाय गर्मी हाय गर्मी पर श्वेता और तेरे बिना कृष्ण लगे आधे आधे गीत पर साइमा ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसी क्रम में युगल नृत्य प्रतियोगिता में ‘नईहरवे में धान कटवाएंगे’ चैता गीत पर मेनका और सलोनी, धोबिया गीत पर नेहा मौर्य और नेहा साहनी ने, ‘मेरी चलती जुबान पिया रुकती नहीं’ गीत पर बीटीसी की छात्राओं ने जबकि मुझे क्या बेचेगा रुपैया गीत पर रुकैया, रुचि, राजनंदिनी और अदिति ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर अमरनाथ पांडेय ने बताया कि समस्त प्रतियोगिताओं का परिणाम नौ अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। उसकी दिन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर कौशलेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ अजय कुमार, कल्याणी त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, संदीप पांडेय, दीपक पांडेय, अमन राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें