खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार का निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार निवासी व्यापारी के रुपये धोखाधड़ी करके हड़प लेने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बरदहिया बाजार निवासी व्यापारी किशन कुमार गुप्ता ने शिकायत में बताया कि वह रेडीमेड कपड़े का कारोबार करडा है। विपक्षी विकास तिवारी निवासी रामनगर जनपद बाराबंकी यहां से कपड़ा ले जाकर व्यापार करता था। धीरे-धीरे उनके ऊपर 12,87,605 रुपये का बकाया हो गया। इसके बाद वह दुकान पर आना बंद कर दिया। रकम मांगने पर टालमटोल करता रहा। 23 नवंबर को वह बरदहिया बाजार माल खरीदने के लिए आया। मुलाकात होने पर उनसे बकाया मांगा। काफी पंचायत के बाद दो लाख रुपये दिए। बाकी रूपये के लिए समझौता पत्र तैयार हुआ। इसके बाद भी समझौते के आधार पर बकाया न देकर अन्य दुकान से सामान लेने लगा। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।