फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुस कर महिला से की छेड़खानी, विरोध पर पत्नी संग मिलकर पीटा

Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के घर में घुसकर आरोपी युवक ने छेड़खानी की। महिला से आरोपी ने हाथापाई की। बाद में अपनी पत्नी के साथ फिर आरोपी महिला के घर पहुंच गया और लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि बुधवार की रात 11 बजे गांव का रहने वाला आरोपी युवक उसके घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए अभ्रद हरकत करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने महिला से हाथापाई की और भाग गया। कुछ समय बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ उसके घर पहुंच गया और उसे अपशब्द कहते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी ने जानमाल की धमकी भी दी।


पीड़िता बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें