फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सब्जी खरीदने गई बालिका के साथ छेड़खानी

Mon, 13 May 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय के पास सब्जी बाजार में शनिवार देर शाम सब्जी खरीदने गई 12 वर्षीय बालिका के साथ मनबढ़ों ने छेड़खानी कर दिया। इस मामले में बालिका के बाबा ने कुछ युवकों के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया है। क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि शनिवार शाम उनकी बारह वर्षीय नतिनी नगर पंचायत कार्यालय के समीप सब्जी खरीदने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान मनबढ़ युवकों ने उनकी नातिन से छेड़खानी किया। घर पर आने पर नातिन ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है। महुली पुलिस मामले में तहरीर मिलने के बाद घटना की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें