सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता बनने पर मोहम्मद मोकर्रम को सम्मानित किया-संवाद
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस करने वाले सेमरियावां क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद मोकर्रम खान को सिविल बार एसोसिएशन ने दीवानी न्यायालय परिसर में वर्ष 2025 के जिले के सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता चुना। उन्हें फूलमाला व शाल देकर सम्मानित किया गया गया। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता चुने जाने पर मुकर्रम ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है। वकालत पेशे में ईमानदारी और लगन से काम कर अधिवक्ताहित के साथ वादकारियों एवं समाज हित में काम करता रहूंगा। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज नवाज आलम, महामंत्री निरंजन सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, दिनेश चंद राय, आफाक अहमद, मोहम्मद वसी आदि मौजूद रहे।