फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए की मॉकडि्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने शुक्रवार को एक निजी विद्यालय में भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल की। उपजिलाधिकारी मेंहदावल तथा क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह द्वारा मॉक ड्रिल का नेतृत्व किया गया। इस दौरान आकस्मिक आपदा की स्थिति का अभ्यास करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में व्यावहारिक रूप से जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, सुरक्षित स्थान पर निकासी, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत-बचाव कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का अभ्यास किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें