फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोबाइल लूट में पकड़े गए तीनों लुटेरे जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। तिनहरी पुलिया से मंगलवार शाम पकड़े गए तीन लुटेरों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गिठनी निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र राम नौकर सड़क किनारे टहल रहे थे। अचानक बाइक सवार मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। इस मामले में जितेंद्र कुमार ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सूचना पर एसओजी प्रभारी श्रीप्रकाश यादव और इंस्पेक्टर भगवान सिंह के साथ पुलिस कर्मियों ने तिनहरी पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े तीन युवकों को पकड़ा। उनके पास से छिनैती का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक के अलावा जेब से 2,100 रुपये बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों की पहचान मनीष गोस्वामी निवासी उसरी खास, धन मोदनवाल निवासी किशुनपुर तथा उमर निवासी समदपुर थाना उरुवा जिला गोरखपुर के रूप में हुई। उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें