फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा योजना : कागज में चल रहा काम और हो रहा भुगतान

विज्ञापन
हैंसर बाजार के जेखौटी गांव में नहीं कराई गई सड़क की पटरी की मरम्मत। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मनरेगा योजना : कागज में चल रहा काम और हो रहा भुगतान
विज्ञापन

जागरूक ग्रामीणों ने तस्वीर के साथ ब्लॉक पहुंच कर बीडीओ से की शिकायत
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार की सड़कों पर मनरेगा मजदूर भले ही काम करते न दिखते हो, लेकिन कागज में मजदूरों का फावड़ा तेजी के साथ चल रहा है। 86 ग्राम पंचायतों में से 83 में मनरेगा का काम चलने की गवाही अधिकारियों और मनरेगा की साइड दे रही है। धरातल पर काम न होने से ददरवार ग्राम पंचायत के जागरूक ग्रामीणों ने शुक्रवार को ब्लॉक पर पहुंचकर तस्वीर के साथ प्रार्थना पत्र देकर बीडीओ से कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण मेघनाथ, अमर सिंह, रामनाथ, मोतीलाल, बलवंत, राजेश, इंद्रजीत आदि का आरोप है कि ददवार का राजस्व गांव जेखौटी है। जेखौटी तक जाने वाली सड़क के दोनों तरफ मिट्टी कार्य दिखाकर 1,25000 रुपये की निकासी की गई। जबकि सड़क पर कहीं भी मिट्टी नहीं डाली गई। जेखौटी में जमीन का समतलीकरण कार्य दिखाकर धन की निकासी की गई। जबकि समतलीकरण कार्य नहीं कराया गया है। गांव वालों का आरोप है कि इसी तरह छह माह के भीतर मिट्टी कार्य पर बीस लाख रुपये खर्च किए गए। इस धन से न तो वास्तविक मनरेगा मजदूरों को कोई लाभ मिला और न हीं धरातल पर काम किया गया है।
विज्ञापन

गांव वालों ने कहा कि ब्लॉक के तकनीकी सहायक बगैर साइट पर गए बैठे-बैठे एमबी कर दे रहे हैं। इस फर्जीवाड़े में ग्राम पंचायत अधिकारी समेत ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी भी शामिल हैं। गांव वालों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी यदि अपने स्तर से जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई नहीं किए तो वे लोग जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर इस अनियमितता की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराए जाने की मांग करेंगे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी। जांच में पाए गए तथ्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यदि मौके पर काम नहीं हुआ है और भुगतान हो गया है तो यह गंभीर अनियमितता की श्रेणी में है। इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अतुल मिश्रा,सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें