फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोक निर्माण मंत्री से मिले एमएलसी, पुल बनवाने की मांग

Wed, 28 Jun 2023 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कष्टहरनी नदी पर पुल बनाये जाने की मांग की।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत देवरी के उत्तर विकासखंड खलीलाबाद में कष्टहरनी नदी पर पुल न होने से करीब 15 ग्राम पंचायत के लोगों को चुरेब स्टेशन के उत्तरी क्षेत्र में जाने के लिए 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे आम जनमानस का समय और धन दोनों का नुकसान होता है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री को अवगत कराया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों ने नदी पर पुल बनाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने इस संबंध में मांग पत्र भी सौंपा। लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही पुल का निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें