फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की पत्नी चुनी गईं हैंसर की ब्लॉक प्रमुख

विज्ञापन
हैंसर ब्लॉक में जीत के बाद जश्न मनाती ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान, विधायक गणेश चंद चौहान और उनके स? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
विधायक की पत्नी चुनी गईं हैंसर की ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन

विधायक की पत्नी कालिंदी को 57 और सांसद समर्थित प्रत्याशी बिंदु को 40 मत मिले
संतकबीरनगर। हैंसर बाजार में ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। कुल 99 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। विधायक की पत्नी कालिंदी चौहान को 57 मत मिले। जबकि सांसद और पूर्व ब्लॉक प्रमुख की समर्थित प्रत्याशी बिंदु को 40 मत हासिल हुए। दो मत अवैध हुआ। विधायक की पत्नी कालिंदी चौहान 17 मतों से चुनाव जीत कर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हुईं। इस दौरान काफी गहमागहमी रही। पुलिस की सक्रियता की वजह से शांति व्यवस्था कायम रही।
विकास खंड हैंसर बाजार में ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में सत्ता पक्ष के दो खेमों के बीच टक्कर थी। सत्ता पक्ष के एक खेमे से विधायक गणेश चंद्र चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान और दूसरे खेमें से सांसद प्रवीण निषाद व पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह की समर्थित प्रत्याशी बिंदु देवी प्रत्याशी रहीं। विधायक और सांसद के आमने- सामने होने से लड़ाई रोचक हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। करीब 11:30 बजे इक्का-दुक्का सदस्य मतदान करने पहुंचे। उसके बाद दोनों खेमों के सदस्य झुंड में मतदान करने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद मतगणना हुई।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में कुल 99 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। कालिंदी चौहान को 57 व बिंदु देवी को 40 मत मिले। दो मत अवैध पाए गए। 17 मतों के अंतर से कालिंदी चौहान चुनाव जीत गईं। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजकुमार शर्मा ने विजयी प्रत्याशी कालिंदी चौहान को जीत का प्रमाणपत्र दिया। निर्वाचन में धनघटा के नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय और दो लेखपालों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

...
प्रशासन की चौकसी से शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान
ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन चौकस रहा। डीएम-एसपी, एडीएम, एएसपी के साथ एसडीएम और सीओ भ्रमणशील रहे। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। ड्रोन कैमरे से पुलिस ने निगरानी कराई। पुलिस की सक्रियता की वजह से शांति व्यवस्था कायम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें