फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामूहिक रुद्राभिषेक में शामिल हुए विधायक

Sun, 23 Jul 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पौली क्षेत्र के मुहम्मदपुर स्थित बाबा कुबेरनाथ शिव शक्ति धाम में धनघटा क्षेत्र के विधायक गणेश चंद चौहान ने सामूहिक रुद्राभिषेक कराया। जहां पर मौजूद श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक के महत्व को बताते हुए आचार्य पंडित नागेन्द्र जी ने कहा कि श्रावण माह भगवान शिव का अत्यंत प्रिय महीना है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी महीने में समुद्र मंथन हुआ था।
विज्ञापन


समुद्र मंथन के दौरान समुद्र से निकले हलाहल विष को लोगो को बचाने के लिए भगवान शिव ने विषपान किया। जिसके जलन की शांति के लिए देवताओं के जरिए भगवान का जलाभिषेक किया। इस मौके पर बाबू राम सिंह, सुनील सिंह ,ओम प्रकाश यादव, कमलेश चौरसिया, शुभम पांडेय, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें