संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 87 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूल किया। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में 87 वाहन के चालकों से 99,500 रुपये जुर्माना भरवाया। संवाद