संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए की गई वाहन जांच के दौरान नियम तोड़ने वाल 253 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूल किया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए 253 वाहन के चालकों से 2,81,500 रुपये जुर्माना भरवाया। संवाद