फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इग्नू से कर सकते हैं परास्नातक व स्नातक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में इग्नू का केंद्र संचालित है। यहां से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई पत्राचार से होती है। इसके साथ ही पोषण एवं पुष्टाहार में डिप्लोमा भी कराया जाता है। इन कक्षाओं में 31 जुलाई तक प्रवेश लिया जा सकता है।
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में तो स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई तो होती ही है। इसके साथ ही यहां इग्नू का केंद्र भी है। प्रति वर्ष इस केंद्र पर छात्र-छात्राएं नामांकन कराती हैं, और परीक्षा में शामिल होती हैं। यह पाठ्यक्रम पूरी तरह से पत्राचार के जरिये होता है। इसकी परीक्षा गोरखपुर के सेंट्रडयूज कॉलेज में होती है।
इग्नू केंद्र पर स्नातक में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, अर्थ शास्त्र विषय से स्नातक किया जा सकता है। इसके साथ परास्नातक में समाज शास्त्र, इतिहास और राजनीति शास्त्र उपलब्ध है। यही नहीं यह केेंद्र पोषण एवं पुष्टाहार मेें डिप्लोमा कोर्स भी कराता है। जो छात्र इसमें नामांकन कराते हैं, उन्हें ऑनलाइन ही पठन-पाठन से संबंधित सारी सामग्री उपलब्ध हो जाती है। वह केंद्र से भी पठन-पाठन की सामग्री ले सकते हैं। इसमें 31 जुलाई तक प्रवेश लिया जा सकता है।
विज्ञापन

000000000000000
इग्नू केंद्र पर स्नातक व परास्नातक में प्रवेश शुरू हो गया है। इसके साथ ही पोषण एवं पुष्टाहार में डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध है। जो छात्र इच्छुक हैं वह 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके साथ ही अन्य जानकारी के लिए कॉलेज से संपर्क कर लें।
विज्ञापन

-प्रोफेसर प्रताप विजय कुमार, प्रभारी, इग्नू केंद्र, एचआरपीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें