फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तकनीकी शिक्षा में आईटीआई कॉलेज कारगर

Mon, 26 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई कॉलेज भगौसा मेंहदावल।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में तकनीकी शिक्षा के लिए आईटीआई कॉलेज कारगर है। जिले में तीन जगहों पर राजकीय आईटीआई कॉलेज हैं। जहां हर वर्ष नामांकन होता है। इसके साथ ही कैंपस सलेक्शन भी किया जाता है। इन कॉलेजों में 29 प्रकार के कोर्स हैं। विभिन्न ट्रेड में तीन जुलाई तक प्रवेेश लिया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले के राजकीय आईटीआई कॉलेज भगौसा मेंहदावल, राजकीय आईटीआई कॉलेज हैंसर और राजकीय आईटीआई कॉलेज चकदही खलीलाबाद में विभिन्न ट्रेड में प्रवेश शुरू हो चुका है। प्रवेश लेने वाले छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थी को व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता का प्राप्तांक, आरक्षण वर्ग, जनपद स्तर पर आरक्षण का विकल्प प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी दो वर्ष और एक वर्ष के पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।
प्रवेश की तिथि तीन जुलाई तक है। आईटीआई कॉलेज चकदही के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने बताया कि 29 प्रकार के कोर्स हैं, जिसमें प्रवेश लिया जा सकता है। प्रवेश तीन जुलाई तक होगा। अभ्यर्थी बेवसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

0000000000000
यह कोर्स हैं उपलब्ध
दो वर्षीय कोर्स
इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक मोटर व्हीकल, रेफ्रिजरेशन एयरकंडीशनिंग, मेकेनिक कंजूमर अप्लायंसेज, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मेकेनिक, पेंटर जनरल, ट्रांसमिशन पाॅवर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम।
विज्ञापन

000000000000
एक वर्षीय कोर्स
वेल्डर, पलंबर, कोपा, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, मेकेनिक टू एंड थ्री व्हीलर, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें