मेंहदावल। एक पखवाड़ा पूर्व घर से लापता महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मामला मेंहदावल के झलवा का है। गुलाबी देवी (65) पत्नी सोमन निवासी नटवा एक पखन्ड़ारा पूर्व घर से गायब हो गई थीं। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिलीं। उनकी बहू माया पत्नी अर्जुन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह बूढ़ी राप्ती नदी झलवा गांव के पास से गुलाबी देवी का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने पर सहमत नहीं हुए। परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद