संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता मुक्त करा लिया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पांडेय के अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी रमन निवासी उसमानपुर थाना पिहानी जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। 19 नवंबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद में पीड़िता ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद