फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंत्री का निर्देश हवा में.... बंद नहीं किए गए हाईवे के अवैध कट

विज्ञापन
सरैया बाईपास के पास जान जो​खिम में डाल कर कट पार करते लोग।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हाईवे पर सफर सुरक्षित हो, इसके लिए सूबे के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने अवैध कट बंद कराने के निर्देश दिए थे। करीब छह माह बीत गए, लेकिन हाईवे पर बने अवैध कट बंद नहीं किए जा सके हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर टेमा रहमत से मगहर ओवरब्रिज तक करीब 25 किलोमीटर की जिले में सीमा पड़ती है। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए नेशनल हाईवे के दोनों किनारे पर टिन के बैरियर लगाए गए हैं। बैरियर लगाने के पीछे मंशा यह है कि छुट्टा पशु व कोई व्यक्ति क्राॅस कर सीधे हाईवे पर न आ जाए। वर्तमान में हाईवे के किनारे बसे विभिन्न गांवों के लोगाें ने अपनी सुविधा के अनुसार टिन के बैरियर काटकर हटा दिए हैं। लोग इसी अवैध कट से होकर बेरोकटोक आ जा रहे हैं। कांटे, मनियरा, सरैया नवीन मंडी, बंगला ताल, मगहर सहित विभिन्न स्थानों पर अवैध कट से होकर लोगों की आवाजाही हो रही है। इसके साथ ही भुजैनी, नेदुला, सरौया बाईपास, कांटे, डीघा बाईपास, मगहर दुर्गा मंदिर सहित कई स्थानों पर आने-जाने के लिए हाईवे प्रशासन ने जगह छोड़ रखी है। इन स्थानों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में यहां से गुजरते वक्त लोगाें को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। वजह यह है कि वाहनों की रफ्तार से काफी देर तक क्राॅस करने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
000000000000000000000000
चिह्नित किए गए हैं 18 ब्लैक स्पाॅट
शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने सर्वे कराकर विभिन्न मार्गों पर 18 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किया है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कांटे, दुर्गा मंदिर मगहर, भुवरिया, सरैया, बूधाकला, डीघा, रैना पेपर मिल, टेमा रहमत, भुजैनी, नेदुला के साथ एनएच-328 ए के मेंहदावल बाईपास, बनकटिया, नेतवापुर, नंदौर, एनएन-227 पर सिरसी आदि शामिल हैं। इन स्थानों पर अब तक सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

000000000000000000000000000000
हाईवे पर अवैध कट के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में हाईवे प्रशासन को चाहिए कि अवैध कट बंद कराए। इसके साथ ही सरैया बाईपास पर अंडरपास बनाए जाने की जरूरत है। ताकि लोगों को सड़क क्राॅस करने में दिक्कत न हो।
-अनिल कुमार, शहरवासी
00000000000
हाईवे पर वैध कट से ज्यादा अवैध कट हो गए हैं, जो दुर्घटना के कारण बन रहे हैं। नेदुला चौराहे पर दो तरफ से लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में यहां अंडरपास बनाया जाना चाहिए।
-दिलीप कुमार, शहरवासी
00000000000
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट बंद करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कई जगह पर अवैध कट बंद किए गए हैं। जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए अन्य उपाय किए जाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

-भावेश अग्रवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें