फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए सरकार गंभीर

विज्ञापन
डाक बगले पर पत्रकारो से बातचीत करते राज्य मंत्री ऊर्जा डाक्टर सोमेंद्र तोमर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए सरकार गंभीर
विज्ञापन

- ऊर्जा मंत्री बोले- उपभोक्ताओं की समस्याओं का हो रहा त्वरित निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार के अतिरिक्त व वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए सरकार गंभीर है। उपभोक्ताओं के समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
वह सोमवार को खलीलाबाद डाक बंगला में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 से पूर्व प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी, लेकिन अब सरकार विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं को लेकर बेहद गंभीर है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में लगातार सुधार के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि 12 सितंबर से 19 सितंबर तक समाधान सप्ताह आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें उपभोक्ताओं के कनेक्शन, लोड बढ़ाने, मीटर बदलने सहित तमाम समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने शासन का स्पष्ट निर्देश है कि बकाए में किसानों का बिजली कनेक्शन न काटा जाए। उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से बिजली मिले, इसके लिए जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान अधीक्षण अभियंता धर्मेंश कुमार लाल, अधिशाषी अभियंता दिव्य रंजन, मेंहदावल के अधिशाषी अभियंता सरोज कुमार, एडीओ खलीलाबाद अरूण कुमार गुप्ता, अवर अभियंता सन्नी देओल, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें