अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री दानिश अंसारी ने कबीर की समाधि व मजार के दर्शन किए।
मगहर। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने शनिवार को मगहर में कबीर चौरा पहुंचकर कबीर की समाधि व मजार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कबीरचौरा परिसर में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद नगरपंचायत कार्यालय पहुंचकर नगर के विकास के लिए चेयरमैन के प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी को भरोसा दिलाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कबीर सूफी संत हैं। जिन्होंने पूरे विश्व को एक धागे में पिरोने का प्रयास किया है। यह धरती सांप्रदायिक सौहार्द की धरती है। यहां से विश्व को शांति व प्रेम का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार ने परिसर का विकास कराया है उसको और विकास के पथ पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, सभासद अवधेश सिंह, रईस आलम,पूर्व सभासद मोहम्मद असअद, अशरफ अली, सैदा हुसैन,पुजारी शांति दास,सभासद अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।