मरीजों को दी जाए बेहतर सुविधा : रवींद्र
- प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
- इमरजेंसी, जनरल वार्ड, डायलिसिस सेंटर का हाल जाना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार देर शाम जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना।
प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी, जनरल वार्ड और डायलिसिस सेंटर पहुंच कर वहां की व्यवस्था का हाल जाना। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था देखी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाए। उन्हें किसी स्तर पर कोई परेशानी न हो। इसके लिए जिम्मेदार व्यवस्था दुरुस्त रखे।
सीएमओ से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। बाद में प्रभारी मंत्री नगर पालिका परिषद के मलिन बस्ती अचकवापुर गए। वहां पर प्रधानमंत्री आवासस योजना के लाभार्थियों का आवास देखा और पूछताछ की।
उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना शहरी गरीब पात्रों के लिए है। इसमें किसी स्तर पर सुस्ती न बरती जाए। लाभार्थियों को ही योजना का लाभ दिया जाए। इस दौरान खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, डीएम दिव्या मित्तल, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेशचंद चौहान, सीडीओ अतुल मिश्र, सीएमओ डॉक्टर अनिरूद्ध सिंह, सीएमएस डॉक्टर ओपी चतुर्वेदी, आनंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।