फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मीनाक्षी सोनकर बनीं सीजेएम

Sat, 29 Apr 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय में सिविल जज सीनियर डिविजन के पद पर कार्यरत रही मीनाक्षी सोनकर को जिले का नया सीजेएम बनाया गया है। जबकि किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव को सिविल जज सीनियर डिविजन के पद पर नई तैनाती दी गई है। यह आदेश हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन में किया है। जिले में तैनात मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हरिकेश कुमार को बुलंदशहर में स्थानांतरण कर दिया गया है। किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव को सिविल जज सीनियर डिविजन बनाए जाने से किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट का पद रिक्त हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें