धनघटा। अशरफपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर में चपरा पूर्वी चौराहे पर एक व्यक्ति ट्रक के चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चपरा पूर्वी गांव निवासी 50 वर्षीय स्माइल किसी कार्य से चौराहे पर गए हुए थे। जब वह उमरिया बाजार, अशरफपुर मार्ग को पार करके उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर पैदल जा रहे थे तो उमरिया बाजार की तरफ से तेज गति के साथ आए एक ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इससे इस्माइल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले गए। ट्रक चालक मौके से ट्रक के साथ भाग गया। संवाद