फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की माैत

Sat, 24 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के झुडिया पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची बेलहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के गुलहरिया निवासी सफाती 55 वर्ष पुत्र साहब अली बेलहर क्षेत्र के झुडिया भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शनिवार की देर शाम कुछ सामान लेने के लिए सांथा चौराहे पर पैदल जा रहे थे। अभी सड़क झुडिया के पास सड़क पार कर रहे थे कि तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसकी चपेट मे आ जाने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सांथा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। प्रभारी एसओ बेलहर रमेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें