बरहज/मदनपुर। पिड़री गांव में श्रीकांत प्रसाद (50) पर ट्रैक्टर से मिट्टी बराबर करा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह घायल हो गए। घरवाले इलाज के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मदनपुर एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।