धनघटा। महुली थानाक्षेत्र की नाबालिग किशोरी को धमका कर दुष्कर्म और गर्भवती करने के आरोपी अधेड़ पड़ोसी को पुलिस ने महुली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में पीड़ित के पिता ने 26 अप्रैल की देर शाम महुली थाने में अपनी 14 वर्षीय बेटी को धमका कर कई महीने से दुष्कर्म करने और गर्भवती बनाने का पड़ोसी विनोद सोनकर पर आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर 27 अप्रैल की सुबह महुली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी धनघटा, प्रियम राजशेखर पांडेय आरोपी भागने के फिराक में चौराहे पर खड़ा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर वहां से जेल रवाना कर दिया।