फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारा पहुंचा 36 डिग्री के पार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Tue, 02 Apr 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए मुह पर गमछा लगा कर जाते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
- गमछा बांधकर निकल रहे लोग, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अप्रैल माह शुरू होते ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही चटक धूप हुई। सुबह दस बजे से धूप गर्मी का अहसास कराने लगी। आम दिनों में व्यस्त रहने वाले मुख्य मार्गों पर तेज धूप के कारण दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। आवाजाही सीमित रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अनुमान है कि तापमान में अभी और वृद्धि होगी।
इस बीच लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। सुबह से ही गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। लोग राहत पाने के लिए घरों में पंखे, कूलर के सामने चिपके रहे। बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मंगलवार को दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग निकले वह भी गमछा बांधकर निकले और खुद को गर्मी से बचाव करते नजर आए। हालांकि शाम होने के बाद मौसम में नरमी आई तो सड़कों पर फिर चहल-पहल दिखी और लोग रोजमर्रा की जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली
दिन में हवा चलने से गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। शहर के निवासी राधेश्याम, जनार्दन प्रसाद आदि ने कहा कि गर्मी अभी से परेशान कर रही है। मई-जून में गर्मी और बढ़ेगी तो समस्या और बढ़ सकती है। वैसे वर्तमान में हवा चलने से थोड़ी राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें