संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। करीब एक सप्ताह से तेज बारिश न होने से एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। जिसके कारण उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम में तल्खी बने रहने के आसार हैं।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। पिछले एक सप्ताह से तेज बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। लोग मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे ठहर कर तेज धूप से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। बच्चों की छुट्टी होने पर उन्हें भी गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
मौसम में बदलाव हुआ है। अगले एक सप्ताह तक मौसम में तल्खी बनी रहेगी, हालांकि छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या