फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ

विज्ञापन
जिलाअस्पताल परिसर में आयोजित मानसिक जागरूकता ​शिविर को संबो​धित करती डॉ तनवांगी म​णि ।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें नाटक के माध्यम से रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। शिविर में वैज्ञानिक युग में मोबाइल से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों सहित जिला चिकित्सालय में कार्यरत समस्त वार्ड इचांर्ज, एनसीडी क्लीनिक में कार्य सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर से लोगों को लाभ मिलता है। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय, अपर सीएमओ डॉ. राम रतन, एनसीडी क्लीनिक से डॉक्टर तनवांगी मणि शुक्ला, सतीश गौड़, अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें