फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के बच्चे की गोवा में मौत

Tue, 24 Sep 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के बनकसिया भाई के साथ घूमने गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौनिहाल बच्चे की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।बच्चे की मृत्यु से पूरा परिवार गमगीन हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार समीर अली (10 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय इस्लाम अली निवासी बनकसिया अपने बड़े भाई अरशद के साथ छह दिन पूर्व गोवा घूमने गया था। रविवार की रात अपने भाई के साथ वह कमरे पर सो रहा था। तभी एक संदिग्ध युवक कमरे में पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया। आरोपित ने उसे पत्थर से कुचल दिया। घटना में समीर अली की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। मृतक बच्चे का शव मेंहदावल लाया जा रहा है। बच्चे के माता-पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। दोनों भाई ही उसकी देखभाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें