फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के युवक की बंगलूरू में छत से गिरने से मौत

Thu, 19 Sep 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मजदूरी करता था युवक, हादसे से घर में मचा कोहराम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बेंगलुरु में छत से गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार में चीख-पुकार मच गई है।
मेंहदावल क्षेत्र के पचनेऊरी निवासी विशाल (27) वर्ष पुत्र विंध्याचल बंगलूरू में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार की देर रात 11 बजे वह छत पर टहल रहा था। अनियंत्रित होकर अचानक से वह छत से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की रोजी-रोटी का जिम्मा उसके कंधे पर था। कमाऊ पुत्र के निधन से पूरे परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें