संतकबीरनगर। गैर जमानती वारंट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि गैर जमानती वारंट में फरार चल रहे अब्दुल कयूम पुत्र राहत अली निवासी कुसौना खुर्द को मेंहदावल पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।