- वर्ष 2019-20 में लाखों की लागत से बनी थी सड़क, लोगों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। वर्ष 2019-20 में 2218 लाखों की लागत से बना मेंहदावल-घघवा मार्ग वर्तमान समय में गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस सड़क पर सफर करने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बाद भी सड़क का ना तो कायाकल्प हुआ नहीं गड्ढे से मुक्त हो पाया। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी जताई है।
मेंहदावल क्षेत्र में स्थित मेंहदावल-विसौवा-घघवा मार्ग का निर्माण चार वर्ष पूर्व हुआ था। लेकिन चार वर्ष के अंदर ही सड़क कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। दो से तीन फीट गहरे गड्ढे इस सड़क पर यात्रा करने वाले राहगीरों के लिए कठिन है।
चार साल पहले जब सड़क का निर्माण हो रहा था इस समय क्षेत्रीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया था और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा यह निकला की चार वर्ष के अंदर ही सड़क टूट गई।
क्षेत्र के सुभाष चंद्र पांडेय, राजन पांडेय, अजय मिश्रा, विनोद यादव, विजय यादव, कमलेश आदि का कहना है कि जिस समय सड़क निर्माण हो रहा था। ठेकेदार द्वारा सड़क की गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही थी। लोगों ने जिलाधिकारी से मार्ग को गड्ढा मुक्त कराए जाने की मांग की है।