फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम योगी से मिले मेंहदावल विधायक

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलते मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी-स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर पत्र सौंपा। विधायक ने बघौली-पिपरा बोरिंग मार्ग, करमा-भटौरा-देवली-रसूलपुर मार्ग सहित छह अन्य प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण व नवनिर्माण की मांग रखी। धार्मिक व पर्यटन विकास के लिए श्री रामजानकी मंदिर और डीगेश्वरनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की। बाढ़ व जलभराव से मुक्ति के लिए बखिरा झील की डीसिल्टिंग, नालों की सफाई, पंप हाउस निर्माण और आमी नदी के लिए विशेष कार्ययोजना का प्रस्ताव दिया। नगर पंचायत मेंहदावल को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिलाने का भी निवेदन किया। कैंसर पीड़ित निर्धन मरीजों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी रखी गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें