फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल का युवक मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक युवक मिला है। अब तक कुल 81 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 71 स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच में तेजी ला दी है। जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर जांच हो रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने सीएचसी मेंहदावल में कोरोना की जांच कराई। इसमें वह संक्रमित मिला। युवक को खांसी, सर्दी जुकाम की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने युवक को दवा देकर घर भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने युवक के गांव में परिजनों का सैंपल लिया, लेकिन सभी निगेटिव मिले।
जिले में अब तक कोरोना के 81 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। उसके बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। जिला अस्पताल में भी लोग बिना मास्क के पहुंच जा रहे हैं। इसके साथ ही बाजारों में भी लोग बिना मास्क के आ रहे हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि जिले में कोरोना के अब तक 81 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 71 स्वस्थ हो चुके हैं। अब कुल 10 एक्टिव मरीज हैं। प्रतिदिन 300 के करीब कोरोना की जांच हो रही है। इसके साथ ही बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। जिनको दिक्कत महसूस हो वे खुद आकर जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें