फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिकायत निस्तारण में मेंहदावल तहसील अव्वल

Mon, 04 Sep 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आईजीआरएस रैंकिंग में प्रथम स्थान मिलने पर तहसील कर्मियों ने जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। शिकायत निस्तारण में समूचे प्रदेश में मेंहदावल तहसील को प्रथम स्थान मिला है। सभी संदर्भ में शत प्रतिशत अंक मिलने के कारण यह उपलब्धि मेंहदावल तहसील के खाते में लंबे समय बाद दर्ज हुई है। इससे मेंहदावल के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने प्रसन्नता जताई है। इसके साथ ही तहसील के अन्य कर्मियों में भी खुशी व्याप्त है।
आईजीआरएस रैंकिंग के मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ सहित अन्य संदर्भ में मेंहदावल तहसील को बीते अगस्त माह में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कारण प्रथम स्थान मिला है। 90 अंक में से सभी 90 अंक प्राप्त करते हुए मेंहदावल ने समूचे प्रदेश में अपना डंका बजाया है। तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार हरिराम यादव सहित अन्य लोगों ने इसके लिए तहसील कर्मियों सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरुण कुमार ने कहा कि सभी लोगों ने पूरे मनोयोग से बेहतर कार्य किया है। शिकायत निस्तारण में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए शतप्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने में तेजी दिखाई है। जिसके कारण समूचे प्रदेश में मेंहदावल तहसील को अव्वल स्थान मिला है। इससे कर्मियों को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। लोगों की समस्या निस्तारण करना ही प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें