फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कैबिनेट मंत्री से मिलकर पर्यटन विकास का किया आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा नेता प्रदीप सिंह ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से उनके आवास पर मिलकर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में कोपिया के बौद्ध स्थल को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में मगहर एवं तामेश्वरनाथ काॅरिडोर के विकास पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोपिया का बड़ा धार्मिक महत्व है, जो जनपद को एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिला सकता है। इसके साथ ही जिले के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी कदम उठाने का आग्रह किया है। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस संबंध में कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें