संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को साथ-साथ कार्यक्रम के तहत एक परिवार को साथ रहने को राजी किया गया। महिला थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) के तहत कुल एक मामला आया। जिसमें पति-पत्नी पारिवारिक कलह की बात को लेकर व आपसी मन-मुटाव के कारण विगत कुछ वर्षों से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे, जिनकी काउंसलिंग कर उन्हें और उनके परिवारजनों को काफी समझा-बुझाकर उनके मध्य उत्पन्न मन-मुटाव को दूर किया गया। पति-पत्नी व उनके परिवार को एक साथ रहने की बात पर राजी कर उनको हंसी-खुशी थाने से विदा किया गया। संवाद