फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर सील

Tue, 18 Jul 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
परसा कलां में मेडिकल स्टोर की जांच करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
- दो संदिग्ध दवाओं का लिया नमूना, 70 हजार की दवाएं सीज
विज्ञापन

- विवेचना कर दोषी के खिलाफ कोर्ट में वाद दाखिल करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ड्रग्स इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने दुधारा क्षेत्र में दो साल से बिना लाइसेंस संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर को सोमवार को सील कर दिया। मेडिकल स्टोर से दो संदिग्ध दवाएं ली और करीब 70 हजार रुपये की दवाएं सीज कर दीं।
विज्ञापन

ड्रग्स इंस्पेक्टर को दुधारा पुलिस ने कुछ दिन पूर्व परसा कला चौराहे पर संचालित उक्त मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं बेचे जाने की सूचना दी थी। तीन-चार दिन पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर अरविंद कुमार उक्त मेडिकल स्टोर की जांच करने गए थे,लेकिन मेडिकल स्टोर बंद होने से बिना जांच किए लौट गए थे। ड्रग्स इंस्पेक्ट ने बताय कि परसा कला में जहीरुद्दीन नामक शख्स जहीर मेडिकल स्टोर नाम से बिना लाइसेंस के दो साल से मेडिकल स्टोर चला रहे थे। जबकि जहीरूद्दीन खुद फार्मासिस्ट की डिग्री रखे है। उनके मेडिकल स्टोर से दो संदिग्ध दवाओं का नमूना लिया गया। करीब 70 हजार रुपये कीमत की दवाओं को सीज कर दिया गया। मेडिकल स्टोर सील करते हुए इसे संचालित न किए जाने की हिदायत दी गई। विवेचना करके जहीरुद्दीन के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया जाएगा। जिन दो दवाओं का नमूना लिया गया है,उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच में दवाएं मानक विहीन मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें