फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झुंगिया में खसरे का प्रकोप, 27 लोग पीड़ित

Sat, 04 Feb 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम झुंगिया (बखिरा) पहुँची।संवाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का शुरू किया इलाज
विज्ञापन

समय पर सूचना न देने पर आशा व एएनएम को दी गई चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा/संतकबीरनगर। शनिवार को नगर पंचायत बखिरा के झुंगिया में खसरे से 27 लोग पीड़ित मिले। लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे में पहुंची और मरीजों की जांच की। दवा का वितरण किया।
झुंगिया में कुछ दिनों पहले कुछ लोगों को बुखार आया, फिर जोड़ों में दर्द की शिकायत शुरू हुई। बदन पर छोटे-छोटे दाने भी निकलने लगे। लोगों ने बताया कि खसरा के फैलने की सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली को दी गई थी, लेकिन वहां के कर्मचारी इलाज के लिए नहीं आए। किसी ने इसकी सूचना सीएमओ को दी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरपी मौर्या, पीएचसी बघौली के प्रभारी डॉ. श्वेतांक सिंह, डॉ. अंकुर जोगवान, डॉ. मुख्तार अली, फार्मासिस्ट सत्य प्रकाश राय, आलोक कुमार मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, सौरभ सिंह की टीम बखिरा नगर पंचायत के झुंगिया गांव में पहुंचकर खसरे से पीड़ित लोगों का इलाज शुरू करते हुए दवा का वितरण कराया। झुंगिया में इससे बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

टीम ने आशा, एएनएम व आईओ को सूचना न देने पर कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी भी दी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने ग्रामीणों को खसरे से बचाव करने व इससे सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया। बताया कि यह एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। उन्होंने बताया कि झुंगिया में अभी तक 27 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें