जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें 14 और 16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, आरव द्वितीय और आदर्श तीसरे पर रहे। शाॅटपुट में ओम प्रकाश प्रथम, अतुल द्वितीय और आरव तीसरे पर रहे। पेंटाथलान में विकास प्रथम, शिवम द्विततीय और ओम प्रकाश तीसरे पर रहे। 600 मीटर दौड़ में आरव प्रथम, अतुल द्वितीय और मयंक तृतीय रहे। भाला फेंक में मयंक प्रथम, शिवम द्वितीय और ओम प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में आदर्श प्रथम, मयंक द्वितीय और ओम प्रकाश तीसरे पर रहे।
अंडर-16 बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ में अनुप्रिया यादव प्रथम, नसीमा द्वितीय रहीं। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता जिला एथलेक्टिस एसोसिएशन के सचिव रमेश प्रसाद की निगरानी में हुई।
इस अवसर पर कोच मोहम्मद अख्तर, गौतम यादव, रोहित त्रिपाठी, संदीप वर्मा, राम स्नेही यादव समेत अन्य मौजूद रहे।