फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सऊदी अरब कमाने गए राजमिस्त्री की मौत

Sat, 13 Apr 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। क्षेत्र के लोहरसन निवासी एक युवक की सउदी अरब में सड़क हादसे से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी रंभा व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लोहरसन निवासी मायाराम पुत्र दुखरन (उम्र 38 वर्ष) सात माह पूर्व सउदी अरब में रोजगार के लिए गया था। जहां पर वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। एक अप्रैल को शटरिंग करते समय प्लाईबोर्ड सिर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में कार्य करने वाले मजदूरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई। शनिवार को घटना की जानकारी परिजनों को हुई। मायाराम के पास तीन बेटी व एक बेटा हैं। मायाराम परिवार का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था। जिससे घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। पत्नी रंभा देवी का रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव को लोहरसन के लिए लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें