बखिरा। दहेज की मांग पूरी न कर पाने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में प्रीति पाठक ने बताया कि मई 2023 में उसकी शादी सिंहोरवा निवासी श्याम सुंदर पाठक से हुई थी। उसके पिता ने दहेज में उपहार स्वरूप 12 लाख नगद व जेवरात दिया था। ससुराल आने के दूसरे दिन से ही प्रीति की सास, नन्दनी, ननद निधि पाठक, तन्नू दुबे व जेठ रामचन्द्र कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। ससुराल वाले आठ लाख नगद व चार पहिया वाहन की मांग करते थे। मांग पूरी नही होने पर ससुरालियों ने उसे गाली देते हुए 24 जुलाई 2024 को शाम 5 बजे घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में ही रह रही है। संवाद