संतकबीरनगर। शहर निवासी विवाहिता चार बच्चों के साथ लापता हो गई। महिला की सास की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करके मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक गोरखपुर जनपद के गगहा क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी लड़की खलीलाबाद स्थित घर से छह अप्रैल को चार बच्चों के साथ घर से निकली और वापस नहीं आई। पुत्री की सास ने इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। संवाद