फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बखिरा क्षेत्र की विवाहिता की लुधियाना में संदिग्ध हाल में मौत

Thu, 16 Nov 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक सुधा के परिजन।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के खुटवा गांव की विवाहिता की संदिग्ध हाल में पंजाब के लुधियाना शहर में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने ससुर, पति पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जंगलखुर्द निवासी शंकर प्रसाद ने बताया कि बेटी सुधा (24) की शादी 11 मई 2022 को बखिरा क्षेत्र के खुटवा निवासी हेमन्त यादव पुत्र शिवप्रसाद से की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। बेटी विदा होकर ससुराल गई। कुछ दिन ठीक-ठाक रहा, किंतु कुछ दिनों बाद सुधा के पति और ससुर दहेज के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। कहने लगे कि तुम्हारे मां-बाप कम दहेज दिए हैं। अब भी कई रिश्ते संपर्क में हैं। अच्छा-दान-दहेज दे रहे हैं। अपने मां-बाप से दहेज में पांच लाख दिलवाओ तब तुम्हें रखेंगे। सुधा ने सारी बात बताईं तो इसकी पंचायत कराई। उसके बाद बेटी को लगभग 15 दिन पहले उसका ससुर शिवप्रसाद, जो लुधियाना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, लेकर लुधियाना गया था। वहीं पर दामाद भी प्राइवेट नौकरी लगभग दो महीने से कर रहा था।
शंकर प्रसाद ने बताया है कि बेटी टेलीफोन से हमसे तथा हमारे घरवालों से बात-चीत करती थी। बात-चीत में यह बता रही थी कि मुझे सही ढंग से नहीं रख रहे हैं तथा आपस में कड़वाहट चल रही है। 13 नवंबर की रात को बेटी के ससुर ने सूचना दी कि सुधा की तबीयत खराब थी और खाना खाने के बाद उसकी मौत हो गई। विनती करने के बाद ससुर और दामाद एंबुलेंस से शव लेकर आए। शंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या इन लोगों ने दहेज के लिए की है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ससुर और पति को हिरासत में ले लिया। सीओ दीपांशी राठौर ने बताया कि मामले में कार्रवाई हुई है। आरोपी ससुर व पति पर केस दर्ज किया गया है।

पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक सुधा के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें