फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Tue, 17 Oct 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के जोरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं तो मायके के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जोरवा गांव निवासी 22 वर्षीय रीना पत्नी सुनील की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी छह महीने की बच्ची है। परिजनों के मुताबिक, रविवार की रात रीना कमरे में सोने गई थी। सोमवार की सुबह कुंडे में गमछे के सहारे लटका हाल में रीना का शव मिला। मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र के रहने वाले मृतका के मामा कृष्णा ने बताया कि उनकी भांजी को ससुराली तरह-तरह से प्रताड़ित करते रहते थे। उसका मोबाइल फोन तक तोड़ कर फेंक दिया था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या कर शक्ल दी गई है। खुद ससुरालियों ने ही शव को फंदे से पुलिस के पहुंचने से पहले की उतार दिया था। एसओ विजय दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें