फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
बघौली गॉव में मृतक के घर जांच करती पुलिस।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

मायकेवालों ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का लगाया आरोप
पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज : कोतवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली (संतकबीरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के बघौली गांव में सोमवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों ने विवाहिता की हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
बघौली गांव निवासी शैलेश गौड़ की 23 वर्षीय पत्नी शांति की सोमवार रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोग भी जुट गए। पति शैलेश ने बताया कि सुबह सो कर उठा तो देखा कि पत्नी कमरे में फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शैलेश हैदराबाद में पेंट पॉलिश का काम करता था। उसकी कोई संतान नहीं है। दस दिन पूर्व ही शैलेश घर लौटा था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद ऐसी घटना घटी। जबकि मेंहदावल क्षेत्र के जब्बार गांव निवासी पीड़ित भाई अजय गौड़ पुत्र राम किशुन गौड़ का आरोप है कि उसकी बहन की शादी चार वर्ष पूर्व शैलेश गौड़ पुत्र स्व. बेचन गौड़ के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद से शैलेश उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। उसकी बहन इसकी कई बार शिकायत की थी। कई बार रिश्तेदारों के माध्यम से समझौता भी हुआ था। एक सप्ताह पूर्व भी उसकी बहन उसके घर आई थी। आरोप है कि शैलेश उसकी बहन को जबरन लेकर अपने घर बघौली गया था। आरोप है कि सोमवार की रात शैलेश ने बहन को मार कर फंदे से लटका दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी पति शैलेश के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें