फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता को पीटा, सास-ससुर समेत तीन पर केस

Tue, 20 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। पुलिस ने विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोप में सास-ससुर समेत तीन पर केस दर्ज किया है। क्षेत्र के ग्राम काली जगदीशपुर निवासी महिला ने पुलिस तहरीर में बताया है कि उसका विवाह 15 फरवरी 24 को हरसाई गांव के चन्द्र प्रकाश चौधरी पुत्र राम प्यारे चौधरी के साथ कोर्ट में हुआ था। विवाह के बाद वह एक परिचित महिला के घर खलीलाबाद दो दिन तक थी। इसके बाद वह पति चन्द्र प्रकाश के साथ नासिक चली गई। सात महीने बाद पति उसे मायका छोड़कर चला गया। उसके अनुसार कुछ दिन बाद पता चला कि उसका पति हरसाई पहुंचा है। तो वह पहुंचकर इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उनकी सास शीला देवी, ससुर राम प्यारे आदि पहुंचे। गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें