फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश से बाजार हुआ मंदा, तीन दिन में तीन करोड़ का नुकसान

Sun, 29 Sep 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बरदहिया बाजार में नहीं लग पाई दुकानें, नवीन मंडी में डंप पड़े हैं फल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते बाजारों पर भी प्रभाव पड़ा है। जहां बरदहिया बाजार में दुकानें नहीं लग पाई वहीं नवीन मंडी में माल तो आया पर उसे ले जाने के लिए स्थानीय व्यापारी नहीं आए। जिसकी वजह से फल आदि डंप पड़ा है। इसके अलावा गोला बाजार में कपड़ा, ज्वेलरी, किराना आदि का व्यापार प्रभावित हुआ है। व्यापारियों के मुताबिक तीन दिनों में कुल तीन करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। बरदहिया बाजार में दो दिन साप्ताहिक बाजार लगती है। शनिवार को दुकानें सज जाती हैं, लेकिन दिनभर बारिश होने की वजह से दुकानें नहीं लग पाईं। कारोबारी बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि रविवार व सोमवार को कारोबार कर सके। दूसरी तरफ शहर के व्यापारियों का कारोबार भी बारिश के चलते प्रभावित हुआ है।

10 लाख का फल का कारोबार प्रभावित
फल व्यवसायी अनिल कुमार न बताया कि नवीन मंडी में जम्मू से प्रतिदिन चार ट्रक फल आता है। सामान्य दिनों में फल तो प्रतिदिन खफ जाता है, लेकिन बारिश में फल तो आ रहा है लेकिन वह डंप पड़ा है। स्थानीय व्यापारी बारिश के चलते फल आदि नहीं उठा रहे हैं। इससे तीन दिनों में फल व्यवसाइयों को करीब दस लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। अगर यही हाल रहा तो फल के दाम कम कर बेचना पड़ेगा।
विज्ञापन



कपड़ा : सवा करोड़ का व्यापार प्रभावित
लगातार हो रही बारिश के कारण कपड़े की दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। कपड़ा व्यवसायी वैशाली छापड़िया ने बताया कि बरदहिया बाजार में दुकानें कम लगी हैं। वहीं गोला बाजार के अधिकतर व्यापारियों का कार्य प्रभावित हुआ है। दुकान खुलती हैं तो कर्मचारियों को पगार देना पड़ता ही है। दिनभर ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। बारिश से अनुमान के मुताबिक बरदहिया बाजार समेत कपड़ा व्यवसाय पर सवा करोड़ की बिक्री प्रभावित हो रही है।

किराना व्यवसाय पर 60 लाख की चपत
किराना व्यापारी महेश कुमार की मानें तो चावल, दाल, आटा समेत अन्य घरेलु सामानों की बिक्री तेज थी। लेकिन इधर बारिश के कारण किराने की दुकानों पर भी ग्राहक नदारद हैं। इधर गोरखपुर से गल्ला का सामान भी बारिश के चलते नहीं आ पाया है। दिनभर बैठकर गुजारना पड़ रहा है। तीन दिनों की बारिश में कारोबार प्रभावित हुआ है। इससे किराना व्यवसाय को करीब 60 लाख की बिक्री प्रभावित हुई है।
विज्ञापन



सब्जी की आवक हुई कम, 30 लाख का नुकसान
नवीन सब्जी मंडी में भी बारिश के कारण कारोबार पर प्रभाव पड़ा है। सब्जी व्यवसायी वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि लोग काफी कम संख्या में सब्जी खरीदने आ रहे हैं। जो सब्जी बाहर से आती है वह नहीं आ रही है। जहां आठ से 10 पिकअप हरी सब्जी आती थी वह अब तीन से चार पिकअप हो गई है। बारिश के पानी की वजह से हरी सब्जियां डूब गई है। इससे करीब प्रतिदिन का मंडी में 30 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें