फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छठ पर्व के लिए सजे बाजार, खरीदारों की उमड़ी भीड़

Sat, 18 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी में छठ पर्व को लेकर खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूर्य की उपासना के महापर्व के लिए पोखरों व नदियों के किनारे लोगों ने वेदी बनाकर स्थान निर्धारित कर लिया है। इसके साथ ही पूजा स्थलों की साफ-सफाई के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था कर ली गई है। जबकि छह पर्व के लिए बाजार भी सज गए हैं। जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

बाजार में डलिया, नारियल, सभी प्रकार के फल, बड़े नींबू, गन्ना, पत्ते सहित हल्दी, अदरक, सिंघाड़ा, कच्ची मूंगफली, गट्टा, बताशा, मिठाई आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लग रही है। शनिवार को खरना के बाद निर्जल व्रत शुरू हो जाएगा।
खलीलाबाद के कोतवाली के उत्तर के पोखरे, शुगर मिल, विधियानी पोखरे के पास नगर पालिका कर्मियों ने साफ-सफाई ने की है। इसके साथ ही गोलाबाजार के हनुमानगढ़ी पोखरे की सफाई व साज-सज्जा का कार्य शुरू हो गया है। मगहर के आमी नदी के किनारे शिव मंदिर से बाईपास तक घाट के किनारे प्रकाश की व्यवस्था की गई है। मेंहदावल में कुबेरनाथ, बखिरा में भंगेश्वरनाथ, हरिहरपुर में कठिनइया के किनारे और धनघटा में घाघरा नदी के तटों पर लोगों ने अपने-अपने लिए पूजा स्थल निर्धारित कर लिए हैं। राप्ती के तट पर भी ग्रामीणों ने अपने स्तर से जगह-जगह पूजा स्थलों की सफाई की है। इसके साथ ही खलीलाबाद शहर के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर छठ पर्व को लेकर दुकानें सज गई हैं। जहां पर लोग खरीदारी के लिए जुट रहे हैं।
विज्ञापन

00
तामेश्वरनाथ धाम में छठ की तैयारियां पूरी
हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ धाम में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परिसर की साफ-सफाई और मंदिरों की रंगाई का कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है। शनिवार की शाम को बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें